ऑपरेशन प्रहार में झपटमार गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार….

हल्द्वानीनैनीताल पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए झपटमार गिरोह का खुलासा किया है। बनभूलपुरा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो विधि-विवादित किशोरों को संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने गिरोह के कब्जे से लाखों रुपये कीमत के मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।

मामले के अनुसार, 3 अप्रैल की रात कैंचीधाम से लौट रहे एक वाहन चालक से रेलवे स्टेशन तिराहे के पास तीन बाइक सवारों ने मोबाइल झपट लिया था। इसी तरह एक अन्य घटना रोडवेज क्षेत्र में भी हुई थी। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 अप्रैल को गौला पार्किंग के पास से आरोपी फैजान अली (19 वर्ष) निवासी जवाहर नगर को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों—रोडवेज, केएमयू के पीछे, बेस अस्पताल, प्रेम टॉकीज और राजपुरा रेलवे क्रॉसिंग—के आसपास मोबाइल छीनने की कई घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया।

बरामदगी:

  • KTM Duke बाइक (UK04 AR 6839)
  • 6 मोबाइल फोन (Samsung, Redmi, Oppo, Poco, OnePlus, Motorola)
  • कुल कीमत लगभग 2 लाख रुपये

पुलिस ने दोनों किशोरों को संरक्षण में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरोह के अन्य संभावित आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। इस सफल कार्रवाई पर एसएसपी ने पुलिस टीम को 1500 रुपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत 112 पर दें और सतर्क रहें।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें