मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर हाई अलर्ट, पुलिस ने कसी कमर….

हल्द्वानी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित जनपद भ्रमण को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। इसी क्रम में एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र ने हल्द्वानी स्थित बहुउद्देशीय भवन में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए।

बैठक में कार्यक्रम स्थलों पर पार्किंग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। हेलीपैड और वीआईपी मूवमेंट वाले क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू करने और रूट डायवर्जन प्लान को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, चेकिंग प्वाइंट्स तय कर सघन जांच अभियान चलाने और एंटी-सबोटाज चेक के साथ वाहन सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही BDS टीमों को सक्रिय रखते हुए DFMD के माध्यम से कार्यक्रम स्थल पर फ्रिस्किंग करने को कहा गया।

सोशल मीडिया और इंटेलिजेंस के जरिए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए। सभी तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट रूप से जिम्मेदारी तय कर ब्रीफिंग करने पर भी जोर दिया गया।

एसपी क्राइम/ट्रैफिक ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री का दौरा सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे, जबकि कई अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें