सीएलएफ समूहों के अनुभवों से स्थानीय उद्यमों को मिलेगा नया प्रोत्साहन….

भीमताल – जनपद नैनीताल में शनिवार को ग्रामोथान रीप परियोजना के तहत हरिद्वार के सीएलएफ सहकारिता समूह के सदस्यों का दौरा हुआ। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने विकास भवन भीमताल में बैठक कर समूह के सदस्यों द्वारा हरिद्वार में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली और जिले में संचालित सफल आजीविका गतिविधियों व उद्यमों के अनुभव साझा किए।

बैठक के बाद टीम को नथुवाखान हर्बल टी यूनिट का भ्रमण कराया गया, जहाँ स्थानीय जड़ी-बूटियों पर आधारित गुणवत्तापूर्ण हर्बल चाय का उत्पादन किया जा रहा है।

महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि इस भ्रमण का उद्देश्य जनपद स्तर पर सफल आजीविका परियोजनाओं का अध्ययन कर उन्हें स्थानीय स्तर पर लागू करना है। ग्रामोथान स्वावलम्बन आजीविका महिला-सशक्तिकरण उत्तराखंड स्वाभिमान सीएलएफ द्वारा संचालित इस यूनिट ने न केवल स्थानीय महिलाओं को स्वरोजगार प्रदान किया है, बल्कि पारंपरिक ज्ञान और प्राकृतिक संसाधनों को बढ़ावा देते हुए आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया है।

अनुभव साझा करने की पहल

यह पहल स्वयं सहायता समूहों, सीएलएफ और किसान उत्पादक संगठनों से जुड़े उद्यमों को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। भ्रमण दल रविवार तक क्षेत्र में अनुभव साझा करने और स्थानीय उद्यमों का अवलोकन करने के लिए क्षेत्र भ्रमण पर रहेगा।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें