SSP का सख्त संदेश—नशा कारोबारियों की अब खैर नहीं….

हल्द्वानी/नैनीताल – जनपद नैनीताल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक महिला तस्कर को भारी मात्रा में स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” के तहत की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपदभर में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हल्द्वानी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एफटीआई गेट के पास एक महिला को 132 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। बरामद स्मैक की कीमत लगभग ₹36.30 लाख आंकी गई है।

गिरफ्तार अभियुक्ता की पहचान जोया खान (30 वर्ष) निवासी बनभूलपुरा क्षेत्र के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम को मिला इनाम
इस महत्वपूर्ण सफलता पर एसएसपी ने पुलिस टीम का उत्साहवर्धन करते हुए ₹2000 का नकद पुरस्कार प्रदान किया।

नशा तस्करों पर लगातार प्रहार
पुलिस के अनुसार, इस वर्ष अब तक तीन माह में 14 मामलों में कार्रवाई करते हुए 18 तस्करों (जिनमें 2 महिलाएं शामिल हैं) को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान कुल 901.242 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब ₹2.66 करोड़ है।

अवैध संपत्ति पर भी कार्रवाई
पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ केवल गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि उनकी अवैध संपत्तियों के जब्तीकरण की कार्रवाई भी लगातार की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके।

एसएसपी ने दो टूक कहा कि जनपद में नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके खिलाफ अभियान आगे भी और तेज किया जाएगा।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें