ग्रामीण विकास पर बड़ा ऐलान, मुआवजे को लेकर सरकार गंभीर….

मदन कौशिक ने साफ किया है कि राज्य सरकार अब गांवों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान देगी। उन्होंने कहा कि पहले शहरी क्षेत्रों के विकास पर काम हुआ, लेकिन अब लक्ष्य गांवों को मजबूत और विकसित बनाना है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आपदा की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है, जहां समय-समय पर प्राकृतिक आपदाएं लोगों को प्रभावित करती रही हैं। ऐसे में सरकार आपदा पीड़ितों को राहत देने के लिए गंभीर है।

उन्होंने जानकारी दी कि पूर्व में आई आपदाओं से प्रभावित लोगों को मुआवजा दिलाने के लिए जल्द ही एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में ठोस और प्रभावी निर्णय लिए जाएंगे, ताकि पीड़ितों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।

इसके साथ ही उन्होंने पंचायतों को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया। उनका कहना है कि गांवों के विकास के लिए पंचायतों को सशक्त करना बेहद जरूरी है, जिससे स्थानीय स्तर पर ही योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो सके।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें