हल्द्वानी- हल्द्वानी में सुबह से जारी रिमझिम बारिश ने मौसम का रुख बदल दिया है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। बदलते मौसम के साथ ही लोगों ने अपने गर्म कपड़े भी निकाल लिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है और लंबे समय बाद ठंड का आनंद लेने का मौका मिला है।












