अपर जिलाधिकारी की बैठक: अनियमितता पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई….

रूद्रपुर – रूद्रपुर से किसानों के लिए बड़ी तैयारी की खबर सामने आई है। अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन सभागार में आगामी 1 अप्रैल से शुरू होने वाली गेहूं खरीद को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में किसान प्रतिनिधि, राइस मिलर्स और संबंधित क्रय एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में बताया गया कि जनपद में कुल 108 क्रय केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इनमें खाद्य विभाग के 18, सहकारिता विभाग के 51, उत्तराखंड उपभोक्ता सहकारी संघ के 7, एनसीसीएफ के 15 और पीसीयू के 17 तोल कांटे लगाए जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर तोल कांटे बढ़ाए भी जाएंगे।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी क्रय केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं जैसे स्वच्छ पानी, शौचालय और विद्युत व्यवस्था समय से पूरी की जाएं। साथ ही प्रत्येक क्रय केंद्र पर व्हाट्सएप नंबर अंकित किया जाएगा, ताकि किसान किसी भी परेशानी या अनियमितता की सूचना मैसेज या वीडियो के जरिए प्रशासन तक पहुंचा सकें।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्रय केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में वारदाना उपलब्ध कराया जाए और तोल कांटे का परीक्षण कर निर्धारित स्थानों पर लगाए जाएं। क्रय केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों को पूर्व में पूरी जानकारी दी जाए और किसी भी अनियमितता की स्थिति में कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. वी.के. यादव, आरएफसी सीएस मर्तोलिया, मंडी सचिव, यूसीएफ, एनसीसीएफ, खाद्य विभाग, सहकारिता, उपभोक्ता सहकारी संघ, किसान संगठन और राइस मिलर्स उपस्थित रहे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें