पीड़िता की हिम्मत रंग लाई: अदालत ने दोषी शिक्षक को 20 साल जेल भेजा….

देहरादून – देहरादून से एक गंभीर और अहम न्यायिक खबर सामने आई है। नेहरू कॉलोनी थानाक्षेत्र में स्थित जगत जीवन ज्योति पीठ के शिक्षक जनार्धन बिंजोला को किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में दोषी करार दिया गया है।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनी शुक्ला की अदालत ने जनार्धन बिंजोला को 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है और 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। इस मामले में पीड़िता ने डेढ़ साल तक अपनी पीड़ा छुपाए रखी थी और केवल मां के पूछने पर सिसकियों के माध्यम से सच सामने आया।

जनार्धन बिंजोला के खिलाफ पहले भी इसी तरह का एक मामला था, जिसमें अदालत ने 28 फरवरी को सजा सुनाई थी। इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि न्यायपालिका ऐसे मामलों में सख्ती से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

यह फैसला न केवल पीड़िता को न्याय दिलाने में अहम है, बल्कि ऐसे अपराधों को रोकने और समाज में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें