स्थानीय कार्यकर्ता करेंगे विरोध यदि बाहरी उम्मीदवार को टिकट मिला….

हल्द्वानी – भीमताल विधानसभा क्षेत्र के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने हल्द्वानी में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी को स्पष्ट संदेश दिया है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में यदि किसी बाहरी नेता को टिकट दिया गया तो इसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ेगा।

प्रेस वार्ता में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्य आंदोलनकारी Harish Paneru, वरिष्ठ नेता Kedar Paldia, वरिष्ठ नेता Rajesh Brijwasi सहित अन्य नेताओं ने कहा कि पिछले दो-तीन विधानसभा चुनावों में भीमताल में पार्टी द्वारा बाहर से आयातित नेताओं को टिकट दिए जाने से कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ा है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार स्थानीय, मजबूत, टिकाऊ और ईमानदार प्रत्याशी को ही पार्टी का टिकट मिलना चाहिए ताकि 2027 में भीमताल विधानसभा में कांग्रेस बड़ी अंतर से जीत हासिल कर सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बाहरी नेताओं को टिकट दिया गया तो सभी स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता इसका पुरजोर विरोध करेंगे।

नेताओं ने यह भी कहा कि पार्टी नेतृत्व समय रहते इस बात पर ध्यान दे और स्थानीय जनता की आवाज़ को महत्व दें। इस मौके पर कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नेता भी उपस्थित रहे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें