देहरादून में कबाड़ी बाजार धधका, घंटों की मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं…….

देहरादूनराजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र स्थित कबाड़ी बाजार में भीषण आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। आग इतनी भयानक थी कि देर रात तक धधकती रही और करीब साढ़े 11 घंटे बाद भी पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। जानकारी के अनुसार पटेलनगर कोतवाली के पीछे स्थित कबाड़ी बाजार में अचानक आग लग गई, जिसके बाद देखते ही देखते लपटों ने कई दुकानों और कबाड़ के ढेर को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।

आग पर काबू पाने के लिए दमकल की करीब 12 गाड़ियां मौके पर तैनात की गईं, जो लगातार आग बुझाने में जुटी रहीं। कबाड़ में प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैलती रही और उसे बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में लगे हुए हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि आग से काफी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें