मोटरसाइकिल लूट और झपटमारी का पर्दाफाश, पांच बदमाश दबोचे….

सितारगंज – सितारगंज पुलिस को लूट की दो अलग-अलग घटनाओं के खुलासे में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के पास से लूटा गया सामान, नगदी और एक तमंचा भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले गुरमीत सिंह और उसके एक साथी ने सितारगंज के ओदली पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति से चाकू की नोक पर मोटरसाइकिल लूट ली थी। मामले की जांच के दौरान जब पुलिस गुरमीत सिंह को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची तो गुरमीत, उसका भाई मक्खन सिंह, पिता मोहन सिंह और एक अन्य आरोपी ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें मोहन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि अन्य तीन आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने बाद में फरार तीनों आरोपियों को भी बृहस्पतिवार को ग्राम नलई के पास से गिरफ्तार कर लिया।

वहीं दूसरी घटना में नगर के मीना बाजार क्षेत्र में पालिका कर्मचारी हर्षिता पांडे से झपट्टा मारकर सामान लूटने वाले आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लूटा गया सामान, नगदी और कागजात बरामद करते हुए कुलदीप सिंह और बरयाम सिंह बिष्ट निवासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ डकैती, हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस सभी मामलों में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें