प्रकाश पर्व पर बिंदुखेड़ा गुरुद्वारा साहिब में सजा भव्य धार्मिक दीवान….

रुद्रपुर – सिख धर्म के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर बिंदुखेड़ा स्थित गुरुद्वारा साहिब में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की संगत ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर गुरु साहिब की महिमा का गुणगान किया और श्रद्धा के साथ पर्व मनाया।

कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारा साहिब में विशेष धार्मिक दीवान सजाया गया, जिसमें बाहर से आए रागी जत्थों ने गुरु वाणी का मधुर कीर्तन प्रस्तुत किया। कीर्तन के माध्यम से गुरु गोविंद सिंह जी के त्याग, शौर्य और मानवता के संदेशों का सुंदर वर्णन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और संगत निहाल हो उठी।

इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से राजकुमार ठुकराल को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। संगत को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी का संपूर्ण जीवन अन्याय के विरुद्ध संघर्ष, सत्य, धर्म और मानव सेवा का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य करती हैं और युवाओं को अपने संस्कारों से जोड़ती हैं।

कार्यक्रम के समापन पर गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रेम और समर्पण भाव से प्रसाद ग्रहण किया।

इस मौके पर ग्राम प्रधान काबल सिंह, गुरुद्वारा प्रधान सरदार कवलजीत सिंह, जोगेन्द्र सिंह, कुलवंत सिंह, बीडीसी सदस्य अमरजीत सिंह, जसवंत सिंह, प्रीतम सिंह, परमजीत सिंह, मलकीत सिंह, ज्ञानी हरनाम सिंह, जगीर सिंह, गुरबाज सिंह, गुरचरन सिंह, जरनैल सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें