किशोरी से दुष्कर्म मामले के बाद चर्चा में आया होटल, प्रशासन ने ढहाया रसोईघर और स्टोर

हल्द्वानी – मुखानी कोतवाली क्षेत्र स्थित होटल त्रिशूल के खिलाफ मंगलवार को प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। प्रशासनिक निर्देशों पर पहुंची टीम ने होटल के रसोईघर और स्टोर के हिस्से को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व होटल त्रिशूल में 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। इस मामले में धीरज बिष्ट को मुख्य आरोपी बनाया गया है। बताया गया है कि धीरज बिष्ट आईटीआई गैंग का सक्रिय सदस्य रहा है और एबीवीपी की ओर से छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद का प्रत्याशी भी रह चुका है। मामले में उसके तीन अन्य साथियों पर भी घटना में शामिल होने के आरोप हैं।

घटना सामने आने के बाद से ही होटल चर्चा में था। मंगलवार को प्रशासन की टीम ने होटल परिसर में पहुंचकर रसोईघर और स्टोर के हिस्से को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।

हालांकि, प्रशासन की ओर से ध्वस्तीकरण के आधार और कार्रवाई से संबंधित विस्तृत कारणों की आधिकारिक जानकारी सामने आने पर स्थिति और स्पष्ट होगी।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें