अधूरी सड़क का निर्माण आगे बढ़ाने के लिए सचिव से बात करेंगी भावना मेहरा

भीमताल – उत्तराखंड आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री भावना मेहरा ने ओखलकांडा ब्लॉक के काला आगर और क्वैराला क्षेत्र का भ्रमण कर महिलाओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं की समस्याएं सुनीं और क्षेत्र की मूलभूत जरूरतों की जानकारी ली। समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने मौके से ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा शीघ्र समाधान करने को कहा।

पेयजल और स्थानीय समस्याओं को लेकर महिलाओं ने रखी बात

भ्रमण के दौरान महिलाओं ने राज्यमंत्री के सामने पेयजल सहित क्षेत्र की विभिन्न स्थानीय समस्याएं रखीं। राज्यमंत्री को अपने बीच पाकर महिलाओं ने खुलकर अपनी परेशानियां बताईं। महिलाओं ने कहा कि एक महिला होने के नाते भावना मेहरा उनकी भावनाओं और समस्याओं को बेहतर ढंग से समझ सकती हैं।

अधूरी सड़क का निर्माण आगे बढ़ाने का दिया भरोसा

ग्रामीणों ने क्षेत्र में अधूरी पड़ी सड़क का मुद्दा भी राज्यमंत्री के सामने उठाया। इस पर भावना मेहरा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से सड़क निर्माण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सड़क निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए लोक निर्माण विभाग के सचिव से वार्ता करने की बात कही।

राज्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना और विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

इस दौरान प्रदीप बिष्ट, शेर सिंह, राम सिंह, कमल सिंह, पूरन सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें