संस्थानों में भोजन, स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्था परखी, बच्चों-महिलाओं से सीधे किया संवाद

हल्द्वानी – राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नई दिल्ली की विशेष प्रतिवेदक शोमिता बिस्वास ने रविवार को हल्द्वानी स्थित जिला प्रोबेशन कार्यालय, बाल सुधार गृह, विशेष दत्तक ग्रहण एजेंसी और नारी निकेतन का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संस्थानों में रह रहे बच्चों और महिलाओं से सीधे बातचीत कर उनके रहन-सहन, भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा, चिकित्सा सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान विशेष प्रतिवेदक ने संस्थानों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, साफ-सफाई, कर्मचारियों की उपस्थिति और अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति भी परखी। इसके साथ ही बच्चों के पुनर्वास और दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की गई।

विशेष प्रतिवेदक शोमिता बिस्वास ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि संस्थानों में निवासरत बच्चों और महिलाओं को सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने के साथ व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

उन्होंने संस्थानों के अभिलेख नियमित रूप से अद्यतन रखने, बच्चों और महिलाओं की समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी वर्षा आर्या, बाल सुधार गृह अधीक्षक विनोद डालाकोटी, विशेष दत्तक ग्रहण समन्वयक अंजलि नेगी, नारी निकेतन अध्यापिका पवनजीत, बाल संरक्षण अधिकारी प्रकाश चंद कांडपाल, चाइल्ड हेल्पलाइन समन्वयक किरण पंत, बीना, सुरेंद्र सहित प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें