जसपुर में भीषण टक्कर से मची चीख-पुकार, दो की मौत; आधा दर्जन घायल

जसपुर – ऊधम सिंह नगर जिले के जसपुर में बड़ी नहर के पास टुकटुक और टाटा मैजिक (छोटा हाथी) के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टाटा मैजिक जसपुर की ओर से आ रहा था, जबकि टुकटुक काशीपुर की ओर से आ रहा था। इसी दौरान बड़ी नहर के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसमें सवार कई लोग घायल हो गए और दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही जसपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकलवाया और 108 एंबुलेंस की सहायता से उन्हें जसपुर तथा काशीपुर के अस्पतालों में उपचार के लिए भेजा। हादसे की गंभीरता को देखते हुए आसपास के थानों से भी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

फिलहाल हादसे के कारणों और मृतकों की पहचान के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें