हल्द्वानी-काठगोदाम में अवैध शराब के खिलाफ अभियान, तीन आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी – गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को घोषित ड्राई डे के दौरान नैनीताल पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जिलेभर में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान हल्द्वानी और काठगोदाम क्षेत्र से पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से कुल 145 टेट्रा पैक/पाउच देशी शराब बरामद की गई। शराब के परिवहन में प्रयुक्त एक स्कूटी को आबकारी अधिनियम के तहत सीज किया गया।

भोटियापड़ाव में दो आरोपी गिरफ्तार

चौकी भोटियापड़ाव पुलिस ने अलग-अलग मामलों में रजत दिवाकर निवासी वेलांजलि लॉज, हल्द्वानी और राजू पांडे निवासी वर्कशॉप लाइन, हल्द्वानी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दोनों के कब्जे से कुल 90 क्वार्टर देशी मसालेदार शराब के टेट्रा पैक बरामद हुए।

रजत दिवाकर के खिलाफ धारा 60/72 आबकारी अधिनियम तथा राजू पांडे के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने रजत दिवाकर द्वारा शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी को धारा 72 आबकारी अधिनियम के तहत सीज कर दिया।

कार्रवाई करने वाली टीम में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कृपाल सिंह, कांस्टेबल सतबीर सिंह, विजय भारद्वाज, मुकेश सिंह और धीरेंद्र सिंह शामिल रहे।

काठगोदाम में 55 पाउच बरामद

इधर, काठगोदाम पुलिस ने काठगोदाम से हैड़ाखान जाने वाले मार्ग के प्रथम बैंड पर चेकिंग के दौरान दिनेश कुमार वहलिया निवासी टगर व्यूरा, काठगोदाम को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 55 टेट्रा पाउच देशी माल्टा शराब बरामद हुई।

इस मामले में कोतवाली काठगोदाम में मुकदमा संख्या 121/2026 के तहत धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में अभियोग दर्ज किया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह मेहता, कांस्टेबल मोहन जोशी और करतार सिंह शामिल रहे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें