नैनीताल में ट्रैफिक चेकिंग तेज, नियम तोड़ने वालों पर कड़ी नजर….

नैनीताल – सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देशों के बाद जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में 28 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक महेंद्र राज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध महिंद्रा थार (नंबर: HR 13 W 9896) को रोका गया, जो अवैध रूप से हूटर बजाते हुए सड़क पर चल रही थी।

जांच में वाहन में अवैध रूप से लगा हूटर और एम्प्लीफायर पाया गया, जिसे मौके पर ही हटाकर जब्त कर लिया गया। इस दौरान वाहन चालक मोहन सिंह, निवासी बुलंदशहर के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए ₹1500 का चालान किया गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति हूटर या सायरन का इस्तेमाल करना कानूनन अपराध है और इससे आम लोगों को भ्रम व असुविधा होती है। ऐसे मामलों में आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस की अपील:
यातायात नियमों का पालन करें, अनावश्यक हूटर/सायरन का प्रयोग न करें और सुरक्षित ड्राइविंग को प्राथमिकता दें।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें