वारंटियों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी,बनभूलपुरा पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

हल्द्वानी। न्यायालयों से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील के लिए नैनीताल पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में बनभूलपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में वांछित दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वारंटियों की तलाश कर दोनों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में मंगल सिंह पुत्र ओम प्रकाश, निवासी वार्ड नंबर 14, जवाहर नगर, नैनीताल शामिल है। उसके खिलाफ विशेष सत्र परीक्षण संख्या 23/2025 और मुकदमा अपराध संख्या 50/2025 से संबंधित मामला दर्ज है, जिसमें बीएनएस की धारा 65(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धाराएं शामिल हैं।

दूसरे आरोपी की पहचान जीशान खान (28) पुत्र सलीम खान, निवासी रजा मस्जिद के पास, दरऊ, किच्छा, ऊधमसिंह नगर के रूप में हुई है। वह विशेष सत्र परीक्षण संख्या 8/20 से संबंधित गैंगस्टर एक्ट के मामले में न्यायालय के वारंट पर वांछित था।

पुलिस ने दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम

  • अपर उपनिरीक्षक हेमंत प्रसाद
  • अपर उपनिरीक्षक पुष्कर आर्या
  • कांस्टेबल इंदर सिंह
  • कांस्टेबल मो. अतहर

पुलिस अधिकारियों के अनुसार न्यायालय से जारी वारंटों की तामील के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें