तूफान बना काल, घर पर पेड़ गिरने से मासूम की जान गई…….

रामनगर देर रात आए तेज तूफान के बीच रामनगर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। टीन शेड वाले घर पर हल्दू का पेड़ गिरने से 10 वर्षीय बालक कुनाल उपाध्याय की मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य करीब तीन घंटे तक पेड़ के नीचे दबे रहे। जानकारी के अनुसार प्रकाश उपाध्याय, जो एक रिजॉर्ट में कुक का काम करते हैं, रविवार रात अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब एक बजे अचानक मौसम खराब हुआ और तेज आंधी के चलते उनके घर पर हल्दू का बड़ा पेड़ गिर गया। हादसे के समय कुनाल अपनी मां पूजा के साथ सो रहा था, जबकि उसकी बहन साक्षी पिता के साथ थी। पेड़ गिरने से पूरा परिवार मलबे के नीचे दब गया। घटना की सूचना करीब दो बजे अग्निशमन विभाग को मिली। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब साढ़े चार बजे तक रेस्क्यू अभियान चलाया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन मासूम कुनाल को बचाया नहीं जा सका। अग्निशमन प्रभारी गोपाल अधिकारी ने बताया कि तेज तूफान के कारण रामनगर क्षेत्र में कई जगह पेड़ गिरने की सूचना मिल रही थी और टीमें लगातार सड़कों से पेड़ हटाने में जुटी थीं। इसी दौरान रिंगोड़ा क्षेत्र में पेड़ गिरने की सूचना मिलने पर टीम ने वहां पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें