महिला दिवस पर चंदन हॉस्पिटल में सम्मान समारोह, विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को किया सम्मानित……..

हल्द्वानीअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हल्द्वानी स्थित चंदन हॉस्पिटल में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एयर फोर्स, सुरक्षा बलों, बैंकिंग, स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रशासन और सामाजिक सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के योगदान को सम्मान देना और समाज में महिला सशक्तिकरण का संदेश फैलाना था। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दर्जाधारी राज्य मंत्री शांति मेहरा रहीं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं अपनी मेहनत, प्रतिभा और आत्मविश्वास के बल पर हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। ऐसे कार्यक्रम समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं। विशिष्ट अतिथि दर्जाधारी राज्य मंत्री रेनू अधिकारी ने कहा कि आज की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नेतृत्व की मिसाल बनकर देश और समाज को नई दिशा दे रही हैं। एयर फोर्स, CRPF, ITBP, बैंकिंग, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी महिला सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण है।

इस अवसर पर चंदन हॉस्पिटल की मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अल्का राय ने मुख्य अतिथि शांति मेहरा को पौधा और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डॉ. श्वेता भंडारी (ACMO) और डॉ. उषा जंगपांगी (CMS, महिला चिकित्सालय) सहित कई गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत महिला डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों के योगदान को विशेष रूप से सराहा गया। वक्ताओं ने कहा कि डॉक्टर और नर्सें दिन-रात मरीजों की सेवा में समर्पित रहती हैं और समाज में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आई कई प्रतिष्ठित महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चंदन हॉस्पिटल के CEO डॉ. परवेज़ अहमद, मेडिकल डायरेक्टर डॉ. नितीश और सीनियर जनरल मैनेजर ऑपरेशंस सत्यप्रकाश दुबे ने कहा कि अस्पताल बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में भी सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। अंत में चंदन हॉस्पिटल प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें