न्यायालय के वारंटों पर नैनीताल पुलिस का एक्शन, लालकुआं में दो आरोपी गिरफ्तार

लालकुआं – फरार एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ और न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के दिशा-निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हरबंस सिंह और क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 11 नवंबर 2026 को यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, न्यायालय हल्द्वानी से जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के अनुपालन में दोनों वारंटी लंबे समय से फरार चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार वारंटियों का विवरण

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रामू पुत्र विशन धारी, निवासी संजय नगर, बजरी कंपनी, लालकुआं तथा जीवन सिंह राठौर पुत्र आन सिंह राठौर, निवासी बकुलिया, मोटाहल्दू, हल्दूचौड़, लालकुआं के रूप में की है।

यह रही पुलिस टीम

कार्रवाई में उप निरीक्षक अर्जुन गिरी (चौकी प्रभारी हल्दूचौड़), उप निरीक्षक वंदना चौहान, कांस्टेबल गुरमेज सिंह और कांस्टेबल गणेश गिरी शामिल रहे।

Daily Dpark 24
Author: Daily Dpark 24

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें